Tuesday 17 September 2013

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने आज तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने आज तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की। श्री सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारों ने विकास का एक मॉडल तैयार किया है जिसे सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में और केंद्र में लागू करेगी। श्री सिंह ने कहा पार्टी निश्चित रूप से 14 वर्ष के वनवास को समाप्त करेगी और सत्ता में आएगी।

दिल्ली चुनाव प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर कार्य करने और कांग्रेस के विरूद्ध एकजुट होकर संघर्श करने का आग्रह किया। विश्वास से भरे श्री गडकरी ने कहा कि भाजपा दो तिहार्इ बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उचित दरों पर बिजली सप्लार्इ सुनिश्चित करने के लिए भाजपा हाउस होल्ड पावर जनरल मॉडल लागू करेगी और सौर ऊर्जा के बड़े पैमाने पर उत्पादन और प्रयोग को प्रोत्साहित करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली की लगभग एक करोड़ जनता स्लम बसितयों, झुग्गी-झोपड़ी कलस्टरों, अविकसित गांवों और अनधिकृत कालोनियों में रहती है। कांग्रेस ने दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना बेचा था किन्तु इसने दिल्ली को स्लम बना दया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस बिल बोर्ड लगाकर खाद्य सुरक्षा देने का दावा कर रही है पर पिछले 15 वर्ष तक कांग्रेस क्या कर रही थी? विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पूर्व इसे गरीबों की याद आर्इ है।

श्री गोयल ने कहा जब भाजपा सत्ता में आयेगी तो वह दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए चिकित्सा बीमा करायेगी, प्रत्येक झुग्गी-झोपड़ी परिवार को मकान देगी, महिलाओं को सुरक्षा देगी और दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए दिल्ली से पास होने वाले छात्रों के लिए 4 प्रतिशत की छूट देगी। हम यमुना को साफ करेंगे और इसे समयबद्ध रूप में पुन: जीवित करेंगे।

No comments:

Post a Comment