Tuesday 10 September 2013

BJP DELHI

पूर्व दिल्ली एनसीपी अध्यक्ष श्री रामबीर सिंह बिधूड़ी और तीन अन्य पार्षद आज भाजपा में शामिल हुए।

श्री बिधूड़ी को सर्वोत्तम विधायक का पुरस्कार मिल चुका है; उनके समर्थक न केवल गूजर समुदाय में हैं बल्कि दिल्ली के अन्य समुदाय में भी हैं। उनके अतिरिक्त, श्री धर्मवीर अवाना, श्रीमती टिम्सी कसाना और श्रीमती फूल कली नरवाल जो सभी बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं, सभी ने बिना शर्त भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।

केवल एक महीने पूर्व 7 वर्तमान पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। 6 सितम्बर को कांग्रेस ने यह घोषणा की थी कि श्री बिधूड़ी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, और दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उनका इंतजार करती रहीं किन्तु श्री बिधूड़ी कांग्रेस में शामिल नहीं हुये। उस समय मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि श्री बिधूड़ी ट्राफिक जाम के कारण कार्यक्रम में समय पर नहीं पहुंच सके। किन्तु बाद में श्री बिधूड़ी ने शीला दीक्षित की इस घोषणा को नकार दिया और भाजपा में शामिल हुए।

पिछले दिनों में नगर निगम से लेकर विधानसभा के जनप्रतिनिधि जिस तरह भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि दिल्ली के लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी एक मात्र विकल्प है।

No comments:

Post a Comment