Tuesday 8 October 2013

भाजपा महिला मोर्चा का महिला असुरक्षा पर विरोध मार्च.


आज भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में महिला असुरक्षा के मुद्दे पर विरोध मार्च निकाला।
16 दिसम्बर के बाद कांग्रेस नीत यूपीए सरकार द्वारा सृजित निर्भया निधि से क्रियाशील नहीं है। निर्भया निधि को क्रियाशील बनाने के लिए एक टास्कफोर्स बनाई गई थी। किन्तु इस टास्कफोर्स की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई। निर्भया निधि टास्कफोर्स को उसके बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि वित्य मंत्रालय और महिला और बाल विकास मंत्रालय 1000 करोड़ रूपये की इस निधि पर अपना नियत्रंण करने के लिए लड़ते रहे।
हम मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहेंगे कि उन्होंने निर्भया निधि को क्रियाशील बनाने के लिए क्या किया है ? इस वर्ष दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं में 240%, दुव्र्यवहार के मामलों में 495 % एवं छेड़छाड़ के मामलों में 700% की वृद्धि हुई है। इससे पता चलता है कि दिल्ली में निर्भया घटना के 10 महीनों बाद भी कुछ भी नहीं बदला है और यह महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment